
पी.पी. सवाणी चैतन्य विद्या संकुल छात्रों का सीबीएसई कक्षा 10 में अच्छा प्रदर्शन
सूरत। पी.पी. सवाणी चैतन्य विद्या संकुल छात्रों ने सीबीएसई कक्षा 10 में अच्छा प्रदर्शन करके संस्था का नाम रोशन किया है। छात्र भव्य नरेशकुमार सावलिया ने काा 10 में 98.4 प्रतिशत के साथ पहला स्थान हासिल किया है। साथ ही देवांश देवल शाह ने 95.8 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान और घेवरिया रूही शैलेशभाई ने 94.8 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। इस शानदार नतीजे से स्कूल, अभिभावक और शिक्षकों में खुशी और गर्व की भावना फैल गई है।

साइंस सब्जेक्ट में भव्य नरेशकुमार सावलिया और धार्मिका भावेशकुमार लाडूमोर, साथ ही कंप्यूटर सब्जेक्ट में नील बिपिनभाई तेजानी, श्लोक पानेलिया और वेद नीलेश धडुक ने 100 में से 100 मार्क्स लाकर शानदार कामयाबी हासिल की है।
स्कूल प्रिंसिपल और स्टाफ़ ने सभी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह कामयाबी दूसरे छात्रों के लिए प्रेरणा साबित होगी।



