शिक्षा-रोजगार

इंदौर सुपर लीग में द रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल की टीम बनी चैंपियन

U-19 बॉयज वॉलीबॉल टीम ने ऑल इंडिया चैंपियनशिप में हासिल किया प्रथम स्थान, कोच सिद्धार्थ मराठे सहित खिलाड़ियों का सम्मान

सूरत। सूरत की द रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल (TRIS) की U-19 बॉयज वॉलीबॉल टीम ने मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित इंदौर सुपर लीग ऑल इंडिया वॉलीबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। टीम ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल और सूरत का नाम रोशन किया।

पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, शानदार टीमवर्क और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन और सामूहिक प्रयासों के दम पर टीम ने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।

इस गौरवपूर्ण सफलता पर स्कूल के प्रबंधन मंडल ने कोच सिद्धार्थ मराठे और सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी। प्रबंधन ने खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण और खेल के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

टीम की इस उपलब्धि को स्कूल के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button