शिक्षा-रोजगार

सुमन हाईस्कूल में बच्चों को साइबर अपराधों से बचने और नशे से दूर रहने की दी सीख

‘नन्ही किलकारी’ कार्यक्रम में नशामुक्त भारत अभियान की दी जानकारी

सूरत। सूरत महानगरपालिका संचालित सुमन हाईस्कूल नंबर 14 और 15 में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से ‘नन्ही किलकारी’ कार्यक्रम के तहत पॉक्सो एक्ट जागरूकता एवं नशामुक्त भारत अभियान पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा, कानूनी अधिकारों, साइबर अपराधों से बचाव और नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में 10वें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बी.के. आवासिया, 12वें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एस.के. व्यास तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं न्यायाधीश आर.एल. गुप्ता उपस्थित रहे। न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट, साइबर क्राइम और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया।

अधिकारियों ने विद्यार्थियों को अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, किसी भी तरह के शोषण की स्थिति में उचित सहायता लेने और इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय सतर्कता बरतने की सलाह दी। साथ ही नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त अजयभाई जगताप, प्रशासनिक अधिकारी अविनाशभाई पाटील, सरकारी डिफेंस काउंसिल मेहुलभाई मेहता, प्रदीप शिरसाठ, कमलेश शिरसाठ, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरा लीगल वॉलंटियर विजय गोहिल, स्कूल की प्राचार्य प्रारंबीबेन खत्री और दीप्तिबेन टेलर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासाएं रखीं। न्यायिक अधिकारियों ने उनके सवालों के जवाब देकर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button