
शिक्षा-रोजगार
इंदौर सुपर लीग वॉलीबॉल चैंपियनशिप में रेडियंट स्कूल की टीम उपविजेता
U-17 गर्ल्स टीम ने ऑल इंडिया प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया सूरत का गौरव
सूरत। सूरत की द रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल की अंडर-17 गर्ल्स वॉलीबॉल टीम ने मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित इंदौर सुपर लीग ऑल इंडिया वॉलीबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान हासिल किया है। टीम की इस उपलब्धि से स्कूल के साथ सूरत शहर का गौरव भी बढ़ा है।
प्रतियोगिता के दौरान टीम की खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल, मजबूत टीमवर्क और खेल भावना का परिचय दिया। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया।
टीम की इस सफलता पर स्कूल प्रबंधन ने कोच सिद्धार्थ मराठे और सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रबंधन ने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।



