
SHABMMA की 14वीं AGM और संगीत संध्या में 1800 सदस्य परिवार सहित जुटे
सूरत। सूरत हार्डवेयर एंड बिल्डिंग मटेरियल मर्चेंट्स एसोसिएशन (SHABMMA) की ओर से रविवार, 24 मई 2026 को शाम 6 बजे से रात 11:30 बजे तक अलथान स्थित SMC पार्टी प्लॉट में 14वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) और संगीत संध्या का भव्य फैमिली प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 1800 सदस्य और उनके परिवारजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ एडवोकेट एवं “डोनेट लाइफ” के डायरेक्टर हेमंतभाई देसाई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को एस्ट्रल लिमिटेड (एडहेसिव डिवीजन) द्वारा स्पॉन्सर किया गया था।

एसोसिएशन के प्रेसिडेंट किरीटभाई पटेल ने स्वागत भाषण दिया। इस दौरान मुख्य अतिथि, गेस्ट्स और स्पॉन्सर्स का मोमेंटो और बुके देकर सम्मान किया गया।
सेक्रेटरी दिलीपभाई पटेल ने वर्षभर में एसोसिएशन द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों और सेवा गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा नई कमेटियों की घोषणा की। वहीं ट्रेज़रर एल्पेशभाई कोठडिया ने पिछले वर्ष का लेखा-जोखा पेश किया।
एडवाइजरी कमेटी के प्रमोदभाई भगत ने संगठन की स्थापना से लेकर अब तक की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान स्पॉन्सर कंपनी की ओर से जानकारीपूर्ण प्रेजेंटेशन दी गई और एलईडी स्क्रीन पर कंपनी का वीडियो भी प्रदर्शित किया गया।
मुख्य अतिथि हेमंतभाई देसाई ने “डोनेट लाइफ” संस्था की सेवा गतिविधियों की जानकारी देते हुए GST विषय पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने SHABMMA के मजबूत संगठन की सराहना करते हुए सभी सदस्यों को एकजुट होकर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।
एसोसिएशन के चेयरमैन रमेशभाई भूटानी ने संगठन की वर्तमान प्रगति, भविष्य की दिशा और कमेटी द्वारा किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में सूरत की विभिन्न एसोसिएशन के पदाधिकारी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिनका बुके देकर सम्मान किया गया।
अंत में वाइस प्रेसिडेंट राजेशभाई नोमानी ने सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।



