
मई, 2026 में सालाना आधार पर 118 प्रतिशत की वृद्धि के साथ निसान मोटर इंडिया ने लगातार तीसरे महीने घरेलू बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की
गुरुग्राम, 2 जून, 2026: निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) ने आज मई, 2026 की अपनी सेल्स परफॉर्मेंस की जानकारी दी। मई में कंपनी की घरेलू बिक्री में सालाना आधार पर 118 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि देखने को मिली है। बीते महीने कंपनी ने घरेलू बाजार में कुल 2,948 यूनिट्स की बिक्री की। इसी दौरान 5,023 कारों का निर्यात किया गया, जिससे कंपनी की कुल बिक्री 7,971 यूनिट्स की रही। निसान मोटर इंडिया ने सालाना आधार पर लगातार तीसरे महीने घरेलू बिक्री में बढ़त दर्ज की है। इससे भारतीय बाजार में कंपनी की स्थिति मजूबत हुई है।
इस प्रदर्शन को लेकर निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सौरभ वत्स ने कहा, ‘लागातार तीसरे महीने घरेलू बिक्री में बढ़ोतरी निसान के प्रोडक्ट्स में ग्राहकों के भरोसे की उत्साहजनक तस्वीर दिखाने वाली है। निसान मैग्नाइट की मजबूती के साथ-साथ ऑल न्यू निसान ग्रेवाइट को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया और सीएनजी विकल्प को अपनाने की गति को देखते हुए भारत में अपनी रणनीति को लेकर हम उत्साहित हैं। हम निसान टेक्टॉन के वर्ल्ड प्रीमियम की ओर कदम बढ़ा रहे हैं और ऐसे में हमारा फोकस देशभर में अपना नेटवर्क फुटप्रिंट बढ़ाने, पहुंच को मजबूत करने और ग्राहकों को बेहतरीन अनुभव देने पर है।’
ऑल न्यू निसान ग्रेवाइट को लेकर बाजार से मिल रही शानदार प्रतिक्रिया के साथ भारत में निसान की लाइन-अप में ग्राहकों की रुचि लगातार बनी हुई है। भारत में निसान के सफर में नई निसान मैग्नाइट लगातार एक मजबूत स्तंभ बनी हुई है। इसने प्रतिस्पर्धी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ब्रांड की मौजूदगी को मजबूती दी है और प्रमुख बाजारों में ग्राहकों को लगातार जोड़े रखने में योगदान दे रही है।
निसान मोटर इंडिया निसान टेक्टॉन के वर्ल्ड प्रीमियर की ओर कदम बढ़ा रही है। यह भारत में विकास को लेकर ब्रांड के सफर का महत्वपूर्ण पड़ाव होगा। यह प्रीमियर अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को विस्तार देने और दुनिया के सबसे डायनामिक ऑटोमोटिव मार्केट में ये एक में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने की दिशा में निसान के फोकस को दिखाने वाला है।
निसान लगातार घरेलू स्तर पर अपनी बिक्री की गति को बनाए रखने पर फोकस कर रही है, अपना नेटवर्क फुटप्रिंट बढ़ा रही है और प्रमुख बाजारों में ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बना रही है।



