बिजनेस

जैनम ने अपनी विकसित ब्रांड पहचान पेश की, भारत के भरोसेमंद ‘मॉडर्न मेंटर’ बनने के अपने विज़न को दर्शाया

भारत, 2 जून 2026: जैनम, एक एंड-टू-एंड फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी , ने आज अपनी रूपांतरित ब्रांड पहचान पेश की है। यह पहचान कंपनी के उस विकास को दर्शाती है जिसमें वह ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए एक ज़्यादा केंद्रित और जानकारी से भरपूर पार्टनर के रूप में उभरी है।

दो से ज़्यादा दशक से बाज़ार की गहरी समझ पर आधारित यह विकसित पहचान, जैनम की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है जिसमें वह निवेशकों को तेज़ी से बदलते बाज़ारों में ज़्यादा स्पष्टता, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने में मदद करती है। यह विकास कंपनी की उस सोच को भी सामने लाता है, जिसके तहत निवेशकों को अहम फैसलों के समय बेहतर सहयोग दिया जाए। इसका उद्देश्य निवेशकों को अनावश्यक शोर से दूर रखते हुए जोखिम को समझने में मदद करना और बाज़ार में उनकी अधिक व्यवस्थित भागीदारी सुनिश्चित करना है।

यह केवल एक दृश्य परिवर्तन नहीं है, बल्कि ब्रांड अनुभव और संचार दर्शन में हुए व्यापक विकास को भी दर्शाता है। ‘मैग्निफिकेशन’ यानी चीज़ों को और बेहतर और करीब से देखने के विचार पर आधारित यह पहचान दर्शाती है कि जैनम का ध्यान तेज़ी से बदलते बाज़ार में निवेश को लेकर लोगों के मन की उलझनों को दूर करने, उन्हें सही नज़रिया देने और पूरी प्रक्रिया को अधिक स्पष्ट व व्यवस्थित बनाने पर है।

‘J’ अक्षर पर आधारित यह विज़ुअल पहचान आधुनिक और प्रगतिशील डिज़ाइन शैली के साथ-साथ जैनम के सालों पुराने भरोसे और बाज़ार की गहरी समझ को भी दर्शाता है । इसकी टाइपोग्राफी यानी लिखने के अंदाज़ और आकर्षक डिज़ाइन की बदौलत ग्राहकों को कंपनी से जुड़े हर टचपॉइंट पर एक स्पष्ट और बेहतर अनुभव मिलेगा।

इस मौके पर जैनम के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर मिलन पारिख ने कहा, “जैनम की यात्रा को दीर्घकालिक संबंधों, बाज़ार की गहरी समझ और निवेशकों एवं ट्रेडर्स को अलग-अलग बाज़ार चक्रों में मार्गदर्शन देने की जिम्मेदारी से आकार मिला है। यह विकास उस दिशा को दर्शाता है जिसमें कंपनी और पूरा निवेशक इकोसिस्टम आगे बढ़ रहा है। भारत में वित्तीय बाज़ारों में भागीदारी लगातार गहरी होती जा रही है, ऐसे में निवेशक फैसला लेते समय ज़्यादा आत्मविश्वास और मज़बूत नज़रिया चाहते हैं। हम जैनम की भूमिका को इस रूप में देखते हैं कि हम निवेशकों को अनुशासन, धैर्य और अच्छी सोच के साथ लंबे समय तक बाज़ार में निवेश करने में मदद करें।”

जैनम की विकसित पोज़िशनिंग तीन मूल सिद्धांतों पर टिकी हुई है:

क्लैरिटी ओवर क्लटर (जटिलता पर स्पष्टता)
प्रिसीजन ओवर प्रोबेबिलिटी (संभावनाओं पर सटीकता)
एक्शनेबल डायरेक्शन ओवर पैसिव इनसाइट (निष्क्रिय अंतर्दृष्टि पर कार्रवाई योग्य दिशा)

ये सिद्धांत जैनम के बड़े विज़न को और मज़बूत करते हैं, जिसका उद्देश्य ऐसा कल बनाना है जहां हर वित्तीय फैसला मार्गदर्शित, आत्मविश्वास से भरा और कारगर हो।

जैनम के चीफ बिजनेस ऑफिसर पुलक कुमार सिंह ने कहा, “आज के निवेशक प्लेटफॉर्म्स को भरोसे, मार्गदर्शन, अनुभव और लंबे समय के लिए मूल्य निर्माण की नज़र से देखते हैं। हमारा फोकस निवेशकों के साथ गहरा जुड़ाव बनाना है। इसके लिए हम बेहतर फैसले लेने की क्षमता, बाज़ार की मजबूत समझ और ज़्यादा व्यवस्थित भागीदारी की पूरी यात्रा को आसान बनाते हैं। परिवर्तित पोजिशनिंग हमारे बिज़नेस की इसी बड़ी रणनीतिक दिशा को दर्शाती है।”

ऐश्वर्य गुप्ता, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, जैनम ने कहा, “फाइनेंशियल सर्विसेज एक कैटेगरी के रूप में अक्सर जटिलता, जार्गन और ट्रांजेक्शन-आधारित कम्युनिकेशन से परिभाषित होती रही है। इस परिवर्तन के साथ हमारा इरादा इन रिवाजों से आगे निकलकर एक ऐसा ब्रांड बनाना है जो ज़्यादा साफ, सहज और आज के आधुनिक निवेशकों के सोचने, फैसला लेने और जुड़ने के तरीके से ज़्यादा मेल खाता हो। परिवर्तित हुई पहचान के सिस्टम का हर तत्व इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि हर टचपॉइंट पर एक ज़्यादा एकजुट, समकालीन और प्रासंगिक अनुभव बन सके, और साथ ही जैनम की बड़ी फिलॉसफी के साथ पूरी तरह जुड़ा रहे,जो निवेशकों को ज़्यादा स्पष्टता, मजबूत नज़रिया और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने में मार्गदर्शन करती है।”

गीत नज़ीर, मैनेजिंग डायरेक्टर, लैंडोर: इन दिनों वित्तीय ब्रांड्स के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि वे ज़्यादा इंसानी, सहज और डिजिटल रूप से मज़बूत बनें। इसी माहौल में जैनम ने सही वक्त पर एक सोची-समझी दिशा के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया। यह परिवर्तन सिर्फ ब्रांड का चेहरा विकसित करने तक सीमित नहीं था, बल्कि एक ऐसा अनुभव तैयार करना था जो आज के निवेशकों की सोच और उम्मीदों से मेल खाए।

यह ऊर्जा से भरपूर पहचान निवेशकों की अगली पीढ़ी का मार्गदर्शन करने के अपने वादे को एक सूत्र और मानवीय बनाती है, साथ ही उस विश्वास और विश्वसनीयता की नींव से भी जुड़ी रहती है, जिसे ब्रांड ने वर्षों में स्थापित किया है। इस सफर में जैनम की लीडरशिप टीम ने जो भरोसा और साझेदारी दिखाई, उसके लिए हम उन्हें दिल से शुक्रिया कहते हैं। हमें खुशी है कि हमने मिलकर एक ऐसा ब्रांड तैयार किया, जो रणनीतिक रूप से मज़बूतभी है और भविष्य के लिए पूरी तरह तैयार भी।

ग्राहक आने वाले महीनों में जैनम के डिजिटल और फ़िज़िकल टचपॉइंट्स पर सरल इंटरफेस, साफ संचार और ज़्यादा व्यवस्थित जुड़ाव के ज़रिए इस परिवर्तन का अनुभव करेंगे।

जैनम (Jainam) के बारे में:

जैनम एक प्रमुख एंड-टू-एंड फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी है जो पूरे भारत में ग्राहकों को ब्रोकिंग, इन्वेस्टमेंट और वेल्थ सॉल्यूशन्स प्रदान करती है। 2003 में स्थापित, जैनम एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी है और यह NSE, BSE, MCX, MSE, NCDEX, NSDL, CDSL और AMFI की पंजीकृत सदस्य है। तेजी से बदलती वित्तीय दुनिया में, जैनम निवेशकों, संस्थानों और अन्य हितधारकों को स्पष्ट मार्गदर्शन, विश्वसनीय प्लेटफॉर्म और दीर्घकालिक मूल्य निर्माण पर मजबूत ध्यान केंद्रित करके सहयोग करती है।
22 से अधिक वर्षों के सफर में कंपनी ने भारत के 30 से अधिक शहरों में अपनी उपस्थिति दर्ज की है, जिसमें 65 से अधिक सर्विस शाखाएं (Branches) और 800 से अधिक अधिकृत व्यक्तियों (Authorised Persons) का बढ़ता नेटवर्क शामिल है, जो वर्तमान में 4 लाख से अधिक डीमैट खाताधारकों को सेवाएं प्रदान कर रहा है। जैनम इक्विटी, डेरिवेटिव्स, करेंसी, कमोडिटी, IPO, पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज (PMS), म्यूचुअल फंड वितरण और क्लियरिंग सेवाओं सहित वित्तीय उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करती है, जो रिटेल, HNI और संस्थागत (Institutional) ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करती है।

कंपनी को देश के प्रमुख एक्सचेंजों और संस्थानों से कई प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए हैं; जिनमें MCX की ओर से ‘लीडिंग मेंबर ऑफ द एक्सचेंज’ अवार्ड, इक्विटी डेरिवेटिव्स (एल्गो और प्रॉप) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए BSE से पुरस्कार, सबसे बड़े वित्तीय निवेश पाठ (Largest financial investment lesson) के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) और HDFC बैंक की ओर से ‘बेस्ट टेक्नोलॉजी एडेप्टेशन, कैश मैनेजमेंट सर्विसेज’ अवार्ड शामिल हैं। एक विश्वसनीय और पसंदीदा वित्तीय भागीदार बनने के विजन के साथ, जैनम पारदर्शिता, निवेशक शिक्षा और दीर्घकालिक ग्राहक मूल्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

*अस्वीकरण (Disclaimer): प्रतिभूति बाजार में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है, निवेश करने से पहले सभी संबंधित दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें।
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें: https://www.jainam.in/disclaimer/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button