धर्म- समाजसूरत

सूरत में गोविंदा उत्सव 2026 की तैयारियां तेज, 105 गोविंदा मंडलों को परमिट फॉर्म वितरित

5 सितंबर को शाम 4 बजे भागल में फूटेगी मुख्य मटकी

सूरत शहर गोविंदा उत्सव समिति द्वारा गोविंदा उत्सव-2026 की तैयारियों के तहत रविवार, 19 जुलाई को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री एवं नवसारी लोकसभा सांसद सी.आर. पाटिल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के 105 गोविंदा मंडलों को परमिट फॉर्म वितरित किए गए। साथ ही गोविंदा मंडलों के प्रतिनिधियों के साथ उत्सव के आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों पर विस्तृत चर्चा की गई।

समिति के अध्यक्ष गणेशभाई पी. सावंत ने गोविंदा उत्सव की तिथि की घोषणा करते हुए बताया कि सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि सूरत शहर गोविंदा उत्सव-2026 का आयोजन शनिवार, 5 सितंबर 2026 को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भागल स्थित मुख्य मटकी 5 सितंबर को शाम 4 बजे फोड़ी जाएगी।

समिति ने शहर के सभी गोविंदा मंडलों एवं नागरिकों से इस सांस्कृतिक एवं धार्मिक महोत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने की अपील की। बैठक के अंत में समिति अध्यक्ष गणेशभाई पी. सावंत ने सभी अतिथियों, गोविंदा मंडलों के प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए सुरक्षित, अनुशासित एवं सफल आयोजन के लिए सभी से सहयोग का आग्रह किया।

बैठक में भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष छोटूभाई पाटिल, यूथ फॉर गुजरात के अध्यक्ष जिग्नेशभाई पाटिल, तापी नमस्तुभ्यम चैरिटेबल ट्रस्ट के कृणालभाई सेलर सहित समिति के पदाधिकारी एवं शहर के विभिन्न गोविंदा मंडलों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी अशोकभाई दुधाने, दीपकभाई कदम, चंद्रकांतभाई निंबालकर, परेशभाई मोरे, अशोकभाई पोटे, जयेशभाई घोघरेकर, लक्ष्मणभाई डीगे, प्रकाशभाई महालुंगे, प्रदीपभाई मोरे, जुगलभाई कदम, कमलाकरभाई मोरे, रमेशभाई धुमाल, दीपकभाई शिंदे, संजयभाई देवीलकर, संतोषभाई सेडगे, संतोषभाई कदम, रूपेशभाई कोंडालकर, हरीशभाई पगारे, जयेशभाई सोनार, जयेशभाई धनावड़े तथा नलिनीबेन शेडगे, रेश्माबेन राजीवडे, कामिनीबेन कदम, जयाबेन सावंत, अमीबेन कुडपाने, हेतलबेन जादव एवं उर्मिलाबेन कडु सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button