सूरत

इंडियन इंडस्ट्रियल फेयर में सूरत की सहभागिता को लेकर बैठक

सूरत। लघु उद्योग भारती के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान प्रभारी बलदेव प्रजापति सूरत प्रवास पर रहे। इस दौरान अहमदाबाद में अक्टूबर माह में आयोजित होने वाले इंडियन इंडस्ट्रियल फेयर में सूरत के उद्योग जगत की सहभागिता को प्रोत्साहित करने को लेकर फोस्टा अध्यक्ष हंसराज जैन एवं महामंत्री दिनेश कटारिया के साथ महत्वपूर्ण बैठक की गई।

लघु उद्योग भारती सूरत के जिला अध्यक्ष रामावतार पारीक ने बताया कि बैठक में फोस्टा की ओर से इंडियन इंडस्ट्रियल फेयर में टेक्सटाइल उद्योग को जुड़ने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि यह फेयर सूरत के टेक्सटाइल एवं अन्य औद्योगिक क्षेत्रों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता, उत्पाद एवं तकनीक को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

उल्लेखनीय है कि अहमदाबाद में अक्टूबर माह में आयोजित होने वाले इस इंडियन इंडस्ट्रियल फेयर में लगभग 2 लाख लोगों के भाग लेने की संभावना है। फेयर में उद्योग जगत के 8 प्रमुख सेक्टरों को शामिल किया गया है, जिनमें इंजीनियरिंग, डिफेंस, एयरोस्पेस, इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग, प्लास्टिक एवं पैकेजिंग, केमिकल एवं फार्मा, रिन्यूएबल एनर्जी तथा टेक्सटाइल एवं गारमेंट प्रमुख हैं। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों को अपने उत्पाद, तकनीक एवं व्यवसाय को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

बलदेव प्रजापति ने सूरत के उद्योगपतियों एवं व्यापारिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में इस फेयर में सहभागिता करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे औद्योगिक आयोजनों के माध्यम से उद्यमियों को नए बाजार, नई तकनीक और नए व्यावसायिक अवसरों से जुड़ने का अवसर मिलता है।

फेयर के संबंध में जिला कलेक्टर तेजस परमार एवं आयुक्त जे बी दवे से भी मुलाकात कर आयोजन की जानकारी एवं आगामी गतिविधियों का अपडेट साझा किया गया। सूरत के औद्योगिक क्षेत्र की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर भी चर्चा की गई।

बैठक में लघु उद्योग भारती सूरत के महामंत्री सतीश सवानी, मीडिया हेड महेंद्र पटेल, संभाग मंत्री राजेंद्र चौधरी ,उपाध्यक्ष रमेश राठी एवं कोषाध्यक्ष श्विनोद सारस्वत सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button