प्रादेशिक

उदयपुर : गोगुन्दा में भाजपा कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन उ

उदयपुर (कांतिलाल मांडोत)। गोगुन्दा में भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। पार्टी को जमीन स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यकारणी में चर्चा की गई। कार्यकारिणी में निर्णय लेकर लागू करने की लिए कवायद शुरू की गई। कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय को लेकर अपनी सहमति या असहमति व्यक्त करते हुए तथा सुझाव भी दिए। पार्टी में सुझाव भी देते तो उसे अमल करने की पूरी कोशिश की जाती है।

गोगुन्दा में बैठक में पार्टी को बूथ स्तर पर और केंद्र द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं को निर्देशित किया गया। कार्यकारिणी में केंद्र की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।संगठन को और मजबूत करने के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए। बूथ लेवल कार्यकर्ताओ को और साथ लेकर पार्टी की विचारधारा से आगे बढ़ने की चर्चा पर जोर दिया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने के लक्ष्य को केंद्र में रखकर अपने अपने पार्टिहित मे विचार रखे। केंद्र सरकार की योजनाओं को आम आदमी तक लाभ पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुहिम छेड़कर लोगो को जानकारी उपलब्ध कराने के लिए चर्चा की गई।

आज भाजपा संगठन की कार्यकारिणी की बैठक में गोगुन्दा विधायक प्रताप गमेतो,उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली,देहात जिला महामंत्री महेन्द,मंडल अध्यक्ष चन्द्रेश फतावत, उप प्रधान लक्ष्मण सिंह झाला,आईटी जिला संयोजक जगदीश खेरालिया, महामंत्री डीसी मेघवाल, वरिष्ठ नेता नाहरसिंह देवड़ा,पप्पू राणा भील,भाजमुयो मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी,एसटी मोर्चा अध्यक्ष दिलीप गमेती,ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रेमजी लोहार,उपाध्यक्ष मांगीलाल,सुरेश सोनी,सुरेश तेली एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button