
सूरत : बमरोली-वडोद-भीमराड़ से उत्तर गुजरात के लिए रात्री बस सेवा
विधायक संदीप देसाई ने स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में बस को हरी झंडी दिखाकर सेवा का शुभारंभ किया
सूरत। बमरोली, वडोद, भीमराड़ एवं आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले उत्तर गुजरात के नागरिकों की मांग को ध्यान में रखते हुए विधायक संदीप देसाई के प्रयासों से उत्तर गुजरात के लिए रात्री बस सेवा शुरू की गई। बमरोली स्थित उमिया माताजी मंदिर, अमीजरा रेसिडेंसी से विधायक संदीप देसाई ने स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में बस को हरी झंडी दिखाकर सेवा का शुभारंभ किया।
प्रथम चरण में महसाणा-ऊंझा-पाटन रूट पर यह रात्री बस सेवा संचालित होगी। बस उमिया माताजी मंदिर, बमरोली से तिरुपति सर्कल, वडोद, भीमराड़, डी-मार्ट, पांडेसरा, सोसियो सर्कल, जोगणी माताजी मंदिर, खरवरनगर, उधना दरवाजा होते हुए सूरत सेंट्रल बस स्टेशन तक जाएगी।

विधायक संदीप देसाई ने बस में स्थानीय नागरिकों के साथ सफर कर उनसे संवाद भी किया। कार्यक्रम में बमरोली, वडोद एवं भीमराड़ क्षेत्र की विभिन्न सोसायटियों के पदाधिकारी, उत्तर गुजरात के जनप्रतिनिधि, स्थानीय अग्रणी, महिलाएं एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
प्रवीण पटेल, अध्यक्ष, अमीजरा रेसिडेंसी, वडोद ने कहा कि उत्तर गुजरात के नागरिकों के लिए यह बस सेवा उपयोगी साबित होगी और क्षेत्र के निवासियों को घर के नजदीक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विधायक संदीप देसाई का आभार व्यक्त किया।



