शिक्षा-रोजगारसूरत

नारायणा ग्रुप की पहल: स्कूल की पढ़ाई के साथ JEE-NEET की तैयारी

2027-28 से कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

सूरत। स्कूल की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बीच तालमेल बैठाने के लिए नारायणा ग्रुप ने ‘कॉम्पिटिटिव ओरिएंटेड (CO) प्रोग्राम’ शुरू करने की घोषणा की है। शैक्षणिक सत्र 2027-28 से लागू होने वाली इस पहल के तहत कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों को स्कूली पाठ्यक्रम के साथ JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर मिलेगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को अलग-अलग अध्ययन व्यवस्थाओं के दबाव से राहत देकर एकीकृत शिक्षा प्रणाली उपलब्ध कराना है।

एक ही व्यवस्था में स्कूल और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी

नारायणा ग्रुप की यह पहल ‘वन प्रोग्राम, वन पाथ, जीरो कन्फ्यूजन’ के सिद्धांत पर आधारित है। इसके तहत स्कूली शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को एक ही शैक्षणिक ढांचे में शामिल किया जाएगा। विद्यार्थियों को इसके लिए समन्वित अध्ययन सामग्री, एकीकृत पाठ्यक्रम और परीक्षा केंद्रित तैयारी की सुविधा मिलेगी।

CO प्रोग्राम में नियमित मूल्यांकन, प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुरूप प्रश्नों का अभ्यास और विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही स्व-अध्ययन और व्यक्तिगत प्रगति को भी महत्व दिया जाएगा, ताकि विद्यार्थी अपनी जरूरत के अनुसार तैयारी को बेहतर बना सकें।

विद्यार्थियों पर पढ़ाई का दबाव घटाने का प्रयास

नारायणा ग्रुप के प्रेसिडेंट पुनीत कोठापा ने बताया कि विद्यार्थियों को स्कूली पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अक्सर अलग-अलग व्यवस्थाओं के बीच तालमेल बैठाना पड़ता है। इससे उनके समय और मेहनत पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। CO प्रोग्राम के जरिए दोनों व्यवस्थाओं को एकीकृत कर तैयारी को अधिक व्यवस्थित बनाने का प्रयास किया गया है।

इस पहल से विद्यार्थियों को समय का बेहतर उपयोग करने, पढ़ाई की योजना बनाने और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बुनियादी ज्ञान मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम की प्रवेश प्रक्रिया और अन्य जानकारियां ग्रुप की ओर से आगे घोषित की जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button