सूरत

गणतंत्र दिवस पर यूथ नेशन एक विशाल कार रैली के माध्यम से देश को से नो टु ड्रग्स का देंगे संदेश

रोड शो रैली का मुख्य आकर्षण 20 – 20 फीट के तीन ट्रेलर होंगे, जिन्हें विशिष्ट रूप से सजाया जाएगा

सूरत : समाज को नशामुक्त बनाने के लिए से नो टू ड्रग्स के मंत्र के साथ काम कर रहे यूथ नेशन संस्था द्वारा हरवर्ष के भांति इस वर्ष  26 जनवरी गणतंत्र दिवस आन-बान के साथ मनाने के लिए सूरत शहर में भव्य कार रोड शो रैली का आयोजन किया है। कार रोड शो में शहर के विभिन्न संगठन एक साथ आकर से नो टू ड्रग्स से यस टू लाइफ का संदेश देंगे।

से नो टू ड्रग्स रोड शो रैली का नेतृत्व ट्रैफिक पुलिस के जवान और शहर के प्रसिद्ध बाइकिंग क्वींस के सदस्य नागरिक सुविधा केंद्र अठवालाइंस से शाम 5 बजे राष्ट्रगीत के साथ रैली की शुरुआत होगी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल फ्लेग ऑफ करेंगे। रोड शो रैली का मुख्य आकर्षण 20 फीट के तीन ट्रेलर होंगे, जिन्हें विशिष्ट रूप से सजाया जाएगा और उन्हें संदेश दिया जाएगा। लोगों को से नो टू ड्रग्स का संदेश दिया जाएगा। म्युझिकल बैंड उडान और एकोस्टिक के माध्यम से देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देगी प्रसिद्ध गायक भाविन शास्त्री अपना सुमधुर आवाज से मंत्रमुग्ध करेंगे। ट्रैफिक पुलिस और बाइक क्वींस के बाद लक्जरी कारों का काफिला होगा, जिसमें सभी पर से नो टू ड्रग्स संदेश लिखा होगा। इस कार्यक्रम में विधायक हर्ष संघवी, झंखना पटेल, सांसद दर्शना जरदोश, नीरव शाह सहित गणमान्य लोग शामिल होंगे।

रैली का मुख्य उद्देश्य :

यूथ नेशन संस्था के संस्थापक अध्यक्ष विकास दोशी ने कहा कि नशाखोरी के कुप्रभावों के बारे में जागरूकता लाने और रखने के लिए देश के युवाओं को नशों की लत से बाहर निकालने और युवाओं को ड्रग्स से दूर रखने के लिए हर साल एक रोड शो रैली का आयोजन किया जाता है। हम एक महान उद्देश्य और संदेश के साथ लगातार पाँचवें वर्ष रैली का आयोजन कर रहे हैं। यूथ नेशन टीम की ओर से मैं विनम्रतापूर्वक सूरत के प्रत्येक नागरिक से अपील करता हूं कि वह हमारे शहर से ड्रग रूपी दानव को बाहर निकालने में यूथ नेशन के साथ सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button