सूरत

विश्व हिंदू परिषद के अखिल भारतीय सेवा प्रमुख अजेय पारीक सूरत प्रवास पर

प्रबुद्ध नागरिकों के साथ बैठक कर सेवा कार्यों की दी जानकारी

सूरत। अखिल भारतीय विश्व हिंदू परिषद के सेवा प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री  अजेय पारीक  सूरत प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने प्रबुद्ध नागरिकों एवं समाज के प्रमुख लोगों के साथ बैठक कर विश्व हिंदू परिषद के सेवा विभाग द्वारा देशभर में किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा, जरूरतमंदों की सहायता एवं समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा कार्यों को पहुंचाने सहित अनेक विषयों पर चर्चा हुई। श्री अजेय पारीक जी ने कहा कि सेवा कार्य समाज को जोड़ने और जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। सूरत में भी सेवा विभाग के कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक रूप देने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।

बैठक के दौरान सूरत में विश्व हिंदू परिषद के सेवा विभाग का दायित्व जल्द ही निर्धारित किए जाने की जानकारी भी दी गई। सेवा विभाग के माध्यम से सूरत में विभिन्न सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों को गति देने पर भी चर्चा हुई।

इस अवसर पर डॉ. वीरेंद्र राजावत, लघु उद्योग भारती के सूरत अध्यक्ष रामावतार पारीक, उपाध्यक्ष रमेश राठी, समाजसेवी घनश्याम सेवक, गिरधारी राजपुरोहित, बाबा रामदेव समिति के धीरेंद्र राजपुरोहित, बरेली पार्षद अशोक सारस्वत, विनोद सारस्वत, महेंद्र पटेल, डॉ. शैलेश भयानी, रसिक पटेल, भाजपा वलसाड युवा प्रभारी अतुल मोहता, चैनसुख विश्नोई, शिव शिरवी, रमेश बोहरा , मदन चाडक तथा विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय टीम से कौशिक पटेल एवं डाया भाई पटेल सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित नागरिकों ने सेवा कार्यों को और अधिक व्यापक स्तर पर संचालित करने तथा समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सेवाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button