सूरत

सूरत में पहली बार ‘गरबा टेक्नो पार्टी’, युवाओं ने जमकर किया गरबा

सूरत। शहर में पहली बार ‘गरबा टेक्नो पार्टी’ का आयोजन किया गया। आधुनिक टेक्नो म्यूजिक के साथ पारंपरिक गरबा के ताल-स्टेप्स का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में युवाओं में खासा उत्साह नजर आया।

BMGG ग्रुप के भाविन और अमी कड़ीवाला ने बताया कि टेक्नो म्यूजिक दुनियाभर में युवाओं के बीच लोकप्रिय है। इसी आधुनिक संगीत को भारतीय संस्कृति और गरबा के साथ जोड़कर युवाओं को नया अनुभव देने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में शहर के कलाकारों ने अपने फ्यूजन म्यूजिक से लोगों का मनोरंजन किया।

आयोजकों ने कहा कि आधुनिकता के साथ अपनी संस्कृति को बनाए रखना जरूरी है। गरबा और टेक्नो म्यूजिक का यह फ्यूजन भारतीय गरबा को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक प्रयास है।

कार्यक्रम में सभी के लिए व्हाइट ड्रेस कोड रखा गया था। प्रतिभागी विशेष लाइट बैंड पहने नजर आए। पारंपरिक डांडिया स्टेप्स के साथ युवाओं ने टेक्नो बीट्स पर जमकर डांस किया और कार्यक्रम का आनंद लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button