
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस
जिला कानूनी सेवा सत्ता मंडल, जिला न्यायालय, सूरत द्वारा आयोजन
जिला कानूनी सेवा सत्ता मंडल, जिला न्यायालय, सूरत के प्रिन्सिपाल न्यायाधीश और चेयरमेन वी के व्यास और सचिव और अतिरिक्त वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश केएन प्रजापति के मार्गदर्शन में 2 अक्टूबर से 14 नवंबर तक आजादी का अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सनराइज एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, ड्राइंग प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को जिला कानूनी सेवा सत्ता मंडल द्वारा द्वारा सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सचिव एवं अतिरिक्त सीनियर सिविल जज केएन प्रजापति द्वारा विजेताओं को शुभकामनाएं भेजी गई हैं। कार्यक्रम का आयोजन और संचालन जिला कानूनी सेवा सत्ता मंडल सूरत के पीएलवी प्रदीपभाई शिरसाठ द्वारा किया गया।