
जिला परिषद उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नरपतसिह चंपावत ने बाजी मारी,सायरा में जश्न का माहौल
उदयपुर ( कांतिलाल मांडोत ) उदयपुर जिले की सायरा पंचायत के जिला परिषद उप चुनाव में मतदाताओ ने फिर सत्तारूढ़ कांग्रेस पर भरोसा जता कर कांग्रेस प्रत्याशी नरपतसिंह चंपावत को भारी मतों से विजय बनाया। कांग्रेस प्रत्याशी नरपतसिंह चंपावत 2128 वोट से विजय घोषित किए गए।
कांग्रेस प्रत्याशी नरपतसिंह चंपावत को 14196 मत मिले।विपक्षी उम्मीदवार वालूसिह चदाणा को 12068 मत हासिल हुई।क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जिला कलक्टर चेतन देवड़ा ने कांग्रेस प्रत्याशी नरपतसिंह चंपावत की जीत के बाद शपथ दिलाई गई। गोगुन्दा सहित सायरा में कांग्रेस बेड़े में खुशी का माहौल है।चारो तरफ से नरपतसिंह चंपावत को बधाई दी जा रही है। बोखाडा में जीत की खुशी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
आज सुबह वोटो की गिनती शुरू होते ही भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक नजर चुनाव परिणाम पर थी। पांच राउंड तक भाजपा प्रत्याशी वालुसिह चदाणा की बढ़त की खुशी से भाजपा में खुशी की लहर दौड़ गई।जैसे जैसे परिणाम आने की शुरुआत होने लगी उससे भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे मुर्झाने लगे।
सायरा उप चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है। कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रिय नजर आए। उसका जीता जागता परिणाम है।कांग्रेस ने अनेक योजनाओ को लागू कर आम जनता को फायदा पंहुचाया है। जिला और तहसील स्तर पर प्रशासन गांवो के संग अभियान में जनता को जोड़कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया है। कांग्रेस ने जनता में विश्वास पैदा कर सरकार जनता हितेषी होने का प्रमाण पस्तुत किया। जनता की खुशी का पार नही है।कांग्रेस ने मतदाताओ का आभार व्यक्त किया।
जिला परिषद सीट पर विजय हासिल कर परिणाम को उत्साहजनक बताते हुए कांग्रेस एक दूसरे को मुबारकबाद देकर खुशी जाहिर कर रही है। यह भाजपा के लिए करारा झटका है।क्षेत्र में करीब करीब सभी गांवो में लोगों के काम किये है। कांग्रेस ने गोगुन्दा में युद्ध स्तर पर काम किया है। नरपतसिंह चंपावत सूरत प्रवासी होते हुए मतदाताओ ने कांग्रेस के बैनर तले विजय दिलाई।
साफ छवि के धनी नरपतसिंह चंपावत सूरत में कपड़ा व्यवसाय से जुड़े होने और समाज के हर जाति वर्ग से समान व्यवहार रखने के कारण विजयश्री का वरण किया है। झुझारू,कर्मनिष्ठ एवं अथाह स्नेह बरसाने वाले कांग्रेस प्रत्याशी नरपतसिंह चंपावत को अनेकगांवो तथा सूरत,मुंबई में बसे व्यापारियों द्वारा बधाई प्रेषित की जा रही है। अपने पैतृक गांव जेमली के देवड़ो का गुड़ा में भी नरपतसिंह चंपावत को बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है।