
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! जनवरी में बढ़ेंगे महंगाई भत्ते
केंद्रीय कर्मचारियों को फिर से खुशखबरी मिलेगी। जनवरी 2022 में महंगाई भत्ता फिर से बढ़ना तय है। कर्मचारियों के वेतन में फिर से बंपर बढ़ोत्तरी होगी। हालांकि कितनी बढ़ोत्तरी होगी यह तय नहीं है। लेकिन AICPI इन्डेक्स के आंकड़े के मुताबिक 2 से 3 प्रतिशत डीए बढ़ने की संभावना है।
नए साल में कर्मचारियों के लिए खुशखबरी!
दिसंबर 2021 के अंत तक केंद्र के कुछ हिस्सों में प्रमोशन होगा। इसके अलावा बजट 2022 से पहले फिटमेंट फैक्टर पर भी चर्चा हो रही है, जिस पर फैसला लिया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो न्यूनतम वेतन भी बढ़ जाएगा लेकिन आइए जानें कि मौजूदा महंगाई भत्ते के बारे में एआईसीपीआई इंडेक्स का आंकड़ा क्या कहता है।
एआईसीपीआई के आंकड़े तय करेंगे डीए
जानकारों के मुताबिक जनवरी 2022 में भी महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी हो सकती है। 3% लाभ पर कुल DA 31% से 34% तक हो सकता है। एआईसीपीआई के आंकड़ों के मुताबिक अब ये आंकड़े सितंबर 2021 तक के हैं। डीए 32.81 फीसदी है। जून 2021 तक के आंकड़ों के हिसाब से जुलाई 2021 के महंगाई भत्ते में 31 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। अब महंगाई भत्ते की गणना अगले आंकड़े के हिसाब से की जाएगी और इसमें अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।