
अर्चना विद्या निकेतन में वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में विविध स्पर्धाओं का आयोजन
ऑनलाइन वक्तृत्व प्रतियोगिता और श्लोक गायन प्रतियोगिता
सूरत। वराछा में स्थित कमल पार्क सोसाइटी के पास अर्चना विद्या निकेतन में सरस्वती का अवतरण दिवस यानी वसंत पंचमी के अवसर पर विद्यालय में विद्यार्थियों से सरस्वती माता की आरती करायी गई। इसके बाद अभिभावक अपने बच्चों को सरस्वती माता का महत्व और वसंत पंचमी का महत्व समझाते हुए ऑनलाइन वक्तृत्व प्रतियोगिता और श्लोक गायन प्रतियोगिता भी आयोजन किया गया।
जिसमें बच्चों ने श्लोक गायन किए और माता-पिता ने श्लोक का अर्थ बच्चे को समझाया। उसके साथ-साथ दाताओं के द्वारा शैक्षणिक वस्तु दान दिया गया। अभिभावक कातरिया धीरूभाई की संस्था पोपटभाई फाउंडेशन के माध्यम से और विद्यालय की शिक्षिका हंसाबेन हिम्मतभाई केरडीया के द्वारा विद्यालय के सभी छात्रों को शैक्षणिक- सामग्री दान स्वरूप वितरण किया गया।

जिसे विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रजिताबेन तुम्मा और प्रमुखश्री धीरूभाई परडवा ने विद्यार्थियों को स्टेशनरी किट दान करने के लिए दानदाताओं को बधाई दी।



