
जी.डी. गोयन्का इंटरनेशनल स्कूल, सूरत और सूरत पुलिस विभाग के सहयोग से लड़कियों के लिए सेल्फ डिफेन्स वर्कशॉप का आयोजन
सूरत सिटी पुलिस ने शहर के सभी स्कूलों में छात्रों के साथ-साथ महिलाओं में आत्मरक्षा के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए ‘आत्मरक्षा अभियान – सशक्त महिला सशक्त समाज’ शुरू किया है। जिसका उद्घाटन जी.डी. गोयन्का इंटरनेशनल स्कूल, सूरत में किया गया।
इस वर्कशॉप में मेयर हेमाली बोघावाला, पुलिस आयुक्त अजय तोमर, एम. एल ए. झंखना पटेल, स्थायी समिति के अध्यक्ष परेशभाई पटेल, एडीसीपी – ट्रैफिक एंड क्राइम शरदभाई सिंघल, भाजपा नेता छोटूभाई पाटिल, जी.डी. गोयन्का इंटरनेशनल स्कूल के ट्रस्टी पर्वतभाई काकड़िया डायरेक्ट ऑपरेशंस सेजल ठक्कर और प्रिंसिपल डॉ. शिल्पा इंदौरिया मौजूद रहीं। वर्कशॉप की शुरुआत में ‘स्व रक्षा अभियान – सशक्त महिला सशक्त समाज’ के लोगो का अनावरण किया गया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिल्पा इंदौरिया ने प्रेरक भाषण से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद मेयर हेमलीबेन के साथ-साथ झंखनाबेन ने महिला सशक्तिकरण पर एक बहुत ही भावुक प्रस्तुति दी। पुलिस आयुक्त अजय तोमर ने वास्तविक जीवन का उदाहरण दिया और छात्रों को आत्मरक्षा के बारे में सटीक जानकारी दी। इस कार्यशाला में आत्मरक्षा प्रशिक्षक पामीर शाह और विस्पी खराड़ी ने आत्मरक्षा के उपायों का प्रदर्शन किया।