सूरत

सूरत रेलवे स्टेशन पर पुनः तिरंगा लहराने की मांग

युवा कांग्रेस ने तिरंगा हटाने का विरोध करते हुए तत्काल पुनः तिरंगा नहीं लहराने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

सोमवार को युवा कांग्रेस के वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता शान खान ने सूरत रेलवे स्टेशन के निदेशक को एक पत्र भेजकर स्टेशन परिसर से तिरंगा हटाने पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए तिरंगे को पुनः लहराने की मांग की।

शान खान द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया की सूरत रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर तिरंगे के लिए 100 फुट ऊंचा स्तंभ स्थापित किया गया हैं जिसपर कुछ सप्ताह पूर्व तक तिरंगा लहरा रहा था किंतु पिछले कुछ सप्ताह से उक्त 100 फुट ऊंचे स्तंभ से तिरंगा हटा दिया गया हैं।

तिरंगा देश के प्रत्येक नागरिक का राष्ट्रीय मान, सम्मान और स्वाभिमान हैं तथा देश की राष्ट्रीय आस्था का प्रतीक हैं। तिरंगा हमारे सरकारी संस्थानों को सुशोभित करता हैं तथा राष्ट्र का मान बढ़ाता हैं। ऐसे में तिरंगे को हटाना हर नागरिक की राष्ट्रीय भावना पर कुठाराघात हैं अतः तत्काल प्रभाव से तिरंगे को पुनः लहराने का कार्य किया जाए अन्यथा हमें रेल प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button