सूरत

स्पेक्ट्रम एडवांस आई केयर और आई मैक्स का विस्तार, 11 अक्टूबर को ZEISS VisuMax SMILE pro सुविधा का उद्घाटन

चश्मे का नंबर हटाने से कॉर्निया ट्रांसप्लांट तक, अब एक ही छत के नीचे आधुनिक आई ट्रीटमेंट

सूरत। सूरत और दक्षिण गुजरात में पिछले 25 वर्षों से आंखों की चिकित्सा सेवाएं दे रहे स्पेक्ट्रम एडवांस आई केयर और स्पेक्ट्रम आई मैक्स का विस्तार किया गया है। अडाजण हजीरा रोड स्थित टाइटेनियम स्क्वायर में अब मरीजों को आंखों की जांच, निदान और आधुनिक उपचार की व्यापक सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी।

दक्षिण गुजरात में पहली बार यहां चश्मे का नंबर हटाने के लिए ZEISS VisuMax SMILE pro जैसी अत्याधुनिक तकनीक उपलब्ध कराई जा रही है। इस सुविधा का उद्घाटन 11 अक्टूबर को किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, बदलती चिकित्सा तकनीक के साथ उपचार सुविधाओं को लगातार अपग्रेड करने पर जोर दिया जा रहा है।

रेटिना-कॉर्निया से लेकर ग्लूकोमा तक उपचार

सेंटर पर रेटिना और कॉर्निया उपचार के लिए फुलटाइम विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा मोतियाबिंद, भेंगी आंख के ऑपरेशन, ग्लूकोमा (काला मोतिया) सहित आंखों से जुड़ी विभिन्न बीमारियों की जांच और उपचार की सुविधा भी है।

अस्पताल ह्यूमन ऑर्गन ट्रांसप्लांट के तहत पंजीकृत है और यहां कॉर्निया ट्रांसप्लांट के ऑपरेशन भी किए जाते हैं। ग्लूकोमा के निदान, विशेषज्ञ परामर्श और सर्जरी की सुविधा भी उपलब्ध है।

न्यूरो-ऑप्थेल्मोलॉजी और ऑक्युलोप्लास्टिक्स विशेषज्ञ भी

आंखों की जटिल समस्याओं के उपचार के लिए न्यूरो-ऑप्थेल्मोलॉजी और ऑक्युलोप्लास्टिक्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं भी सेंटर पर मिलेंगी। करीब 20 चिकित्सकों की टीम मरीजों के उपचार और सेंटर के संचालन में सेवाएं दे रही है। इसके अलावा दक्षिण गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ चिकित्सक भी जरूरत के अनुसार यहां मरीजों को परामर्श और उपचार उपलब्ध कराते हैं।

अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, विस्तार का उद्देश्य सूरत और दक्षिण गुजरात के मरीजों को आंखों की विश्वस्तरीय और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button