गुजरात

गुजरात विधानसभा चुनाव : AAP के दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री अहमदाबाद पहुंचे

सुबह दोनों मुख्यमंत्री गांधी आश्रम की मुलाकात करेंगे, शाम को निकोल से तिरंगा यात्रा निकालेंगे

आम आदमी पार्टी के कन्वीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज 2 अप्रैल से दो दिवसीय गुजरात मुलाकात पर आए है। शुक्रवार देर रात अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान अहमदाबाद हवाई अड्‌डे पर पहुंचे। वहां उनका आप कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पंजाब में जबर्दस्त जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी दूसरे राज्यों में भी अपनी सियासी पैर जमाने की कोशिश कर रही है।

गुजरात में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। आम आदमी पार्टी ने गुजरात चुनाव को ध्यान में रखते हुए राज्य में कई कार्यक्रम तैयार किए हैं ताकि वह चुनाव में अपनी उपस्थिति साबित कर सके। गुजरात में तीसरा विकल्प के तौरपर उभर कर आने के लिए आप कोशिश कर रही है।

केजरीवाल और भगवंत मान आज सुबह साबरमती आश्रम जाएंगे। इसके बाद दोनों नेता गुजरात में आम आदमी पार्टी किस तरह आगे बढ़ सकती है इस पर चर्चा विर्मश कर आप कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन करेंगे। अहमदाबाद के निकोल विस्तार में 3.30 बजे तिरंगा यात्रा निकालेंगे। जो सीधी भवन रोड तक जाएगी। इसके बाद दूसरे दिन 3 अप्रैल रविवार को अरविंद केजरीवाल और भागवंत मान अहमदाबाद के स्वामीनारायण मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। इसके बाद दिन दौरान कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारियों के साथ वन टू वन बैठक करेंगे और शाम छह बजे दिल्ली रवाना होंगे।

केजरीवाल ने पिछले साल घोषणा की थी कि आप गुजरात की सभी 182 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गौरतलब है कि पार्टी ने पिछले साल मार्च में हुए स्थानीय निकाय चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button