सूरत

हिंदुत्व से युवा पीढ़ी को जोड़ने के प्रयास पर होसबाले और कृष्ण गोपाल ने युवराज पोखरना की सराहना की

‘हिंदुत्व फॉर जेन-जी’ पुस्तक से युवाओं को संस्कारों से जोड़ने की पहल

सूरत। वर्तमान समय में युवा पीढ़ी नशे और अन्य गलत गतिविधियों की ओर आकर्षित हो रही है। ऐसे में यदि युवाओं को सही मार्गदर्शन और संस्कार मिलें तो वे सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। इसी उद्देश्य से सूरत के युवा लेखक युवराज पोखर ने ‘हिंदुत्व फॉर जेन-जी’ पुस्तक लिखी है।

सूरत प्रवास के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपालजी ने युवराज पोखरना के इस प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान जेन-जी पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, हिंदू विचारधारा और संस्कारों से जोड़ने की दिशा में इस तरह के प्रयास महत्वपूर्ण हैं।

पुस्तक में युवाओं को हिंदू धर्म, संस्कृति और जीवन मूल्यों से जोड़ने के साथ ही जीवन को सफल एवं सकारात्मक बनाने के लिए आवश्यक विचार और सुझाव प्रस्तुत किए गए हैं। युवराज पोखर का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कारों और हिंदुत्व की विचारधारा से परिचित कराकर उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button