
नवकुंभ द्वारा विश्व मजदूर दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ कवि सम्मेलन
मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय पंजीकृत संस्था नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान के तत्वाधान में विश्व मजदूर दिवस एवं महाराष्ट्र दिवस की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन का आयोजन रविवार दिनांक 30 अप्रैल 2023 को आनलाइन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संस्थापक प्रीतम श्रावस्तवी एवं सह-संस्थापक अध्यक्ष अनिल कुमार राही ने की तथा मंच का भव्य संचालन सीमा नयन ने किया।
संस्था के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि आमंत्रित साहित्यकारों में बलिया उत्तर प्रदेश से कवियत्री शशिकला पांडे,वसई मुंबई से भोलानाथ तिवारी मुर्धन्य भारतांचलि, मुंबई महाराष्ट्र डॉक्टर संगीता तिवारी शिल्पी एवं लालबाग रोड बुरहानपुर से संजय श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित थे।
उपस्थित सभी साहित्यकारों ने विश्व मजदूर दिवस के उपलक्ष में अपनी रचनाएं सुनाई पटल पर उपस्थित साहित्यकार श्रोताओं ने उसकी भूर भूर प्रशंसा की। अंत में सीमा नयन ने उपस्थित साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।