
मिलेनियम मार्केट के व्यापारी ने की ठगी
सरथाणा में जॉबवर्क का काम करने वाले व्यापारी को लगाया लाखों का चूना
सूरत। रिंगरोड पर स्थित मिलेनियम मार्केट में कपड़ा व्यापारी ने सरथाणा के एम्बोइडरी कारखानदार से जॉबवर्क का काम करवाया। बाद में जॉबवर्क के 4 लाख 42 हजार रूपए देने में आनाकानी की। कारखानदार ने रूपये मांगने पर व्यापारी ने रूपये नहीं चुकाकर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। जिससे भोग बने व्यापारी ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
सरथाणा जकातनाका योगीचौक योगी हाइट्स निवासी और एम्ब्रोइडरी कारखाना संचालक जिग्नेश जंयतीलाल भुवा ने गतरोज गणेश उर्फ गणपत बेचर साचाणी और किरण रवजी साचाणी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसमें बताया कि आरोपियों ने रिंगरोड मिलेनियम मार्केट में संस्कृति आर्ट के नाम से कारोबार करते है। शुरूआत में आरोपियों ने एम्ब्रोइडरी जॉबवर्क करवाकर उस समय पर पेमेंट चुकाकर विश्वास संपादन किया। बाद में गत 12 दिसंबर 2020 से 19 अप्रेल 2021 के दौरान कुल 4 लाख 42 हजार का एम्बोइडरी जॉबवर्क कराया। मार्केट के नीति नियमों के मुताबिक पेमेंट नहीं चुकाने पर जिग्नेश ने पेमेंट मांगना शुरू करने पर वादा करने के बाद जान से मारने की धमकी दी और दुकान बंद कर फरार हो गया।



