धर्म- समाज

राष्टीय जैन महिला संघ ने वात्सल्यपुरम अनाथालय की मुलाकात ली

सूरत। राष्टीय जैन महिला संघ द्वारा हर साल की तरह इस साल भी 21 जनवरी 2023 को वात्सल्यपुरम अनाथालय सरगम शॉपिंग सेंटर के पीछे , उमरा गाम, अठवा लाइन,सूरत अनाथ बच्चों के लिए दान दिया गया है। जरूरतमंद को दान देना सबसे बड़ा कर्म होता हैं। प्रियंका जैन ने बताया कि 21 जनवरी को राष्टीय जैन महिला संघ के कमिटी मेंबर्स द्वारा पहले सुबह में 7:45 am पर सभी बच्चों को नाश्ता करवाया गया। अनाथालय में तीन पंखे दिए गए।

अनाथालय में बहुत ही छोटे -2 बच्चें है। राष्टीय जैन महिला संघ की अध्यक्ष रजनी,कोषाध्याक नीरू , सभी कमिटी मेंबर्स वंदना, कनिका, ज्योति, सीमा, ममता, सुमन,आदि कई लोग मौजूद रहे थे। रजनी ने बताया की दान वहीं करो जहां ज़रूरत हो। हम सबको बच्चों से मिलकर बहुत खुशी हुई । यहां आकर हम सबको बहुत अच्छा लगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button