गुजरात

राज्य में चार दिन बारिश का अनुमान, दक्षिण गुजरात में नवरात्रि के दौरान हो सकती है बारिश

दक्षिण गुजरात में आंधी के साथ बारिश का अनुमान

राज्य में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है। खासकर दक्षिण गुजरात में नवरात्रि के दौरान बारिश हो सकती है। वही सौराष्ट्र और कच्छ में मौसम शुष्क रहेगा। गिर सोमनाथ-अमरेली में जहां छिटपुट बारिश का अनुमान है, वहीं वलसाड और दमन में भारी बारिश हो सकती है।

हालांकि राहत की खबर यह है कि राज्य में भारी बारिश की संभावना नहीं दिख रही है। दक्षिण गुजरात में 26 और 27 सितंबर को बारिश होगी। लेकिन दूसरी ओर, कच्छ में मानसून ने अभी से विदाई करना शुरू कर दिया है। मानसून अब गुजरात में विदा होने की तैयारी कर रहा है।

कच्छ में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार से मानसून की विदाई शुरू हो गई है। लेकिन जाने से पहले मेघराजा गुजरात को हिला सकते हैं। मौसम विभाग ने कल दक्षिण गुजरात में आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने नवरात्रि के दिनों में ही सामान्य बारिश की संभावना व्यक्त की है। दक्षिण गुजरात में आंधी के साथ बारिश का अनुमान है। दक्षिण गुजरात के बादलों से ढके रहने की संभावना है। अहमदाबाद, गांधीनगर, आणंद, खेड़ा में सामान्य बारिश होगी।

बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि देश से 2022 के दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रथम विदाई पश्चिमी राजस्थान और कच्छ के उत्तर-पश्चिमी कोने से हो गई है। मानसून 2022 के विदाई की समय रेखा कच्छ के लखपत तालुका तक दिखाई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button