धर्म- समाज
रामप्रकाश रूंगटा अध्यक्ष एवं विनोद कानोड़िया सचिव बने
श्रीश्याम सेवा ट्रस्ट की कार्यकारिणी का हुआ गठन
सूरत, श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का गठन 31 जनवरी को किया गया। कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से रामप्रकाश रूंगटा को अध्यक्ष, विनोद कानोड़िया को सचिव एवं संतोष माखरिया को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इसके अलावा कैलाश हाकिम व संदीप बेरीवाला को उपाध्यक्ष, कमल टाटनवाला को सहसचिव, अशोक चौकड़िका को सहकोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी में कुल 25 सदस्य होंगे।
इस अवसर पर पुराने सदस्यों ने नए सदस्यों एवं पदाधिकारियों को शुभकामनायें दी एवं उपस्थित सभी लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी।