
सूरत में 38 ग्राम रोझ गोल्ड की अंगूठी पर श्रीराम मंदिर प्रतिकृति बनाई
दो कारीगरों ने एक सप्ताह की मेहनत रंग लाई
अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सूरत समेत देशभर में रामोत्सव का माहौल है। पूरा सूरत जैसे राममय बन गया है। लोग अपने-अपने तरीके से जश्न मनाने की तैयारी कर रहे है। ऐसे में सूरत के एक जौहरी द्वारा रोझ गोल्ड की अंगूठी बनाई है। जिस पर अयोध्या के श्रीराम मंदिर की जीवंत प्रतिकृति बनाई गई है। दो कारीगरों ने इस अंगूठी को बनाने के लिए एक सप्ताह तक मेहनत की ओर आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई।
सूरत के जौहरी ने 38 ग्राम रोझ गोल्ड की अंगूठी पर बहुत सुंदर श्रीराम मंदिर बनाया है। रोझ गोल्ड अंगूठियां 22 तारीख को बेंगलुरु, चेन्नई और मुंबई के ज्वैलर्स एक साथ लॉन्च करेंगे। रोज़ गोल्ड अंगूठी के शीर्ष पर राम मंदिर बनाया गया है। जो सबको आकर्षित कर रहा है।
इस अंगूठी को बनाने की बात करे तो इसे दो कारीगरों ने एक सप्ताह की कड़ी मेहनत से बनाया है। कीमत की बात करे तो 1.25 लाख से 3 लाख तक है। अब तक ज्वैलर्स को 178 अंगूठियों के ऑर्डर मिल चुके है। लोगों में श्रीराम मंदिर की अंगूठी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।