प्रादेशिक

कुर्ला में आयोजित माता की चौकी में गदा देकर किया गया संजय सिंह का सम्मान

मुंबई। उत्तर भारतीय संघ ,कुर्ला शाखा द्वारा आयोजित माता की चौकी में संजय सिंह (अध्यक्ष उत्तर भारतीय संघ युवा मोर्चा) का भव्य स्वागत रामनामी, पुष्पहार व गदा देकर, शाखा अध्यक्ष महेश गुप्ता, विनोद मिश्रा, सुभाष गिरि, पवन गुप्ता द्वारा किया।

इस अवसर पर रामजी जयसवाल, अजय गुप्ता, पवन जयसवाल, शिवप्रसाद जयसवाल, अन्य उपस्थित रहे। संजय सिंह ने उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर भारतीय संघ की शाखाएं पूरे मुंबई शहर में खोलने का प्रयास जारी हैं। सदस्यता अभियान में जनसमान्य लोग संघ के सदस्य बन रहे हैं।

जिससे चलते जनउपयोगी सुविधाओं का लाभ उत्तर भारतीय, हिंदी भाषी समाज को मिलेगा। संजय सिंह ने संगठन ही शक्ति है ,का नारा दिया व उपस्थित गणमान्य लोगों का आभार प्रकट किया। गायक मुन्ना मिश्रा, गायिका रंजना सिंह ने माता का भजन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार सुभाष गिरि ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button