
सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी उपाध्याय का संबोधन 15 को
साकेत ग्रुप नेशन फर्स्ट की ओर से राष्ट्र सर्वोपरि के तहत जन जागरूकता की पहल
सूरत। सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिकाओं (पीआईएल) के माध्यम से देशवासियों के लिए बारंबार आवाज़ उठाने वाले वकील अश्विनी उपाध्याय 15 जून रविवार को सूरत आएंगे। वे साकेत ग्रुप नेशन फर्स्ट की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। राष्ट्र सर्वोपरि को केन्द्रित करते हुए वे देश की आंतरिक सुरक्षा से संबंधित विषय पर अपना व्याख्यान भी देंगे।
पीआईएल के जरिए देश की आवाज बने सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी उपाध्याय मौजूदा दौर में देश हित से जुड़े विषयों को लेकर देश भर में प्रवास करते हैं। इसी क्रम में वे रविवार को सूरत के पाल स्थित संजीव कुमार ऑडिटोरियम में सुबह 9.30 बजे एक व्याख्यान कार्यक्रम में शामिल होंगे।
साकेत ग्रुप के सांवरप्रसाद बुधिया ने बताया कि देश की आंतरिक सुरक्षा विषय पर उनका व्याख्यान होगा। राष्ट्र प्रेम और जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे।