
सूरत : ब्रह्माकुमारीज पर्वत में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिन
ब्रह्माकुमारीज पर्वत में 10 मार्च को “अंतरराष्ट्रीय महिला दिन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सूरत शहर की 52 से भी ज्यादा अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य करने के समाज सेवक शमिल हुए। जैसे की Dr, वकील, स्कूल के ट्रस्टी, डायमंड बिजनेस, फैशन डिज़ाइनर, आर्टिस्ट, कवि, सिंगर, क्लासिकल डान्सर, मेकप आर्टिस्ट, केक बिजनेसमैन लाइंस क्लब, इनर विन क्लब, करवा ग्रुप, अपनी पोस्ट के साथ जुड़ने तथा ये महिलाएं हजारों लोगों से जुडकर अपनी सेवाओ का लाभ दे रहे है।
इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु याद के साथ हुई पुष्पों से, नृत्य से और शब्दों से स्वागत के बाद दीप प्रज्वलन किया गया। जिसमें तुर्की और पूरे विश्व के लिए सब ने मिलकर प्रार्थना की। जिसमें मुख्य वक्ता राजयोगिनी ब्र.कु जेमिनादीदी ( कडोदरा सेवाकेंद्र संचालिका) जिन्होंने बताया कि बाहर की सुंदरता के साथ मेडिटेशन से अपनी इनर ब्यूटी को कैसे बढ़ाएं नारी शक्ति को कैसे सही दिशा में ले जाकर जन जन का कल्याण करें इन बातों पर प्रकाश डाला।
इस कार्यक्रम में सभी बहनों का तिलक, ताज, पुष्प और अवार्ड देकर सम्मान किया। राजयोगिनी ब्र. कु संगीतादीदी ( पर्वत सेवाकेंद्र संचालिका) के द्वारा आयोजन किया गया। अंत में स्व परिवर्तन कर अनेक लोगों के कल्याण का संकल्प किया प्रभु प्रसाद स्वीकार कर सब ने विदाई ली ।