
सूरत : डॉक्टर्स डे पर माहेश्वरी समाज ने 30 चिकित्सकों का किया सम्मान
समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे
सूरत। राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर माहेश्वरी समाज के प्रतिनिधियों द्वारा सिटीलाइट स्थित माहेश्वरी भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज एवं चिकित्सा क्षेत्र में जनसेवा कर रहे 30 चिकित्सकों का मोमेंटो एवं सम्मान स्वरूप दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया।
गुजरात प्रदेश माहेश्वरी सभा के जगदीश कोठारी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस मनाया जाता है। चिकित्सक अपने समर्पण और सेवा भाव से मरीजों को नया जीवन प्रदान करते हैं। इसी भावना के साथ समाज की ओर से जनसेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चिकित्सकों का सम्मान किया गया।
सम्मानित चिकित्सकों में डॉ. प्रशांत बाहेती, डॉ. रवीन्द्र चोपड़ा, डॉ. मनीषा झंवर, डॉ. धर्मेश झंवर, डॉ. दिनेश भूतड़ा, डॉ. पी. आर. सुथार, डॉ. अनमोल राठी, डॉ. चंचल तोषनीवाल, डॉ. कृष्णा मालाणी, डॉ. निकिता लाहोटी, डॉ. पारस बैद, डॉ. अनिल बोथरा, डॉ. प्रतिभा अंकित मूंधड़ा सहित कुल 30 चिकित्सक शामिल रहे।
समारोह में माहेश्वरी भवन समिति के पूर्व अध्यक्ष पूनमचंद चाण्डक, कमल भूतड़ा, रामकुमार मूंधड़ा, गौसेवक रामनारायण चाण्डक, पूनमचंद मूंधड़ा, नंदकिशोर बाहेती, मूलचन्द मूंधड़ा, भागीरथ भूतड़ा, गौरीशंकर लाहोटी, बालकिशन राठी, नंदकिशोर राठी, भगवान मालानी, जिला अध्यक्ष पवन बजाज, नारायण पेड़ीवाल, सत्यनारायण राठी, सीताराम अंजनी राठी सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।



