लाइफस्टाइलसूरत

सूरत : ‘मिस शेफ 2022’ कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

चैंबर की महिला विंग और वनिता विश्राम महिला विश्वविद्यालय का संयुक्त आयोजन

द सदर्न गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की महिला विंग और वनिता विश्राम महिला विश्वविद्यालय ने संयुक्त रूप से शनिवार, 26 नवंबर, 2022 को मारफतिया हॉल, वनिता विश्राम केम्पस, अठवागेट, सूरत में ‘मिस शेफ 2022’ कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष रमेश वघासिया व मानद मंत्री भावेश टेलर व वनिता विश्राम महिला विश्वविद्यालय की प्रोवोस्ट डॉ. दक्षेश ठाकर और मानद मंत्री एम. सी देसाई ने इस प्रतियोगिता में छात्रों को प्रोत्साहन दिया।

इस प्रतियोगिता में वनिता विश्राम के 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। छात्रों ने स्वस्थ भोजन, मॉकटेल और रिजनल फूड बनाया। छात्रों ने केरेलियन, तमिलनाडु, पंजाबी, दक्षिण भारतीय, राजस्थानी, हैदराबादी और सिक्किम जैसे राज्यों का भोजन तैयार किया। इसके अलावा छात्रों ने रागी, खजूर और कद्दू से एक नया भोजन भी इन्वेन्ट किया। उन्होंने ताजा मॉकटेल भी बनाया। इसके लिए चेंबर के महिला विंग की लगभग 30 महिला उद्यमियों ने मेंटर के रूप में भाग लिया और छात्राओं का मार्गदर्शन किया।

इस प्रतियोगिता में महिला विंग की निरंजना जोशी, अमानत कागजी व माया गुजराती, डॉ. विनीता मोड, डॉ. मनीषा व्यास और डॉ. अभिलाषा अग्रवाल ने ज्यूरी के रूप में कार्य किया। इसके अलावा महिला विंग की सदस्यों के लिए क्विज और फन गेम्स का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के अंत में स्वस्थ भोजन, मॉकटेल और क्षेत्रीय भोजन की तीन श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 18 छात्रों को पुरस्कार दिए गए। पुरस्कार के साथ ही उन्हें प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह में चैंबर की महिला विंग की अध्यक्ष ज्योत्सना गुजराती व वनिता विश्राम महिला विश्वविद्यालय के प्रमोशन एंड प्लेसमेंट ऑफिसर विजयकुमार रादडिया ने इनाम वितरण समारोह में कुकिंग प्रतियोगिता की रूपरेखा प्रस्तुत की। चैंबर के ग्रुप चेयरपर्सन डॉ. बंदना भट्टाचार्य और रुचिका अग्रवाल ने प्रतियोगिता में सेवारत जजों का परिचय कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की सचिव शिखा मेहरा ने की। महिला विंग सदस्या रोशनी टेलर ने पुरस्कार वितरण का संचालन किया और सर्वेक्षकों को धन्यवाद देते हुए समारोह का समापन किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button