
सूरत : 14 से 28 अक्टूबर तक वेसु रामलीला मैदान पर होगा राम की लीलाओं का मंचन
47 वा रामलीला महोत्सव वेसू स्थित एसएमसी के रामलीला मैदान ( रिलायंस मार्केट के सामने) में होने जा रहा है। पत्रकार परिषद में रामलीला की जानकारी देते हुए अध्यक्ष बाबूलाल मित्तल और मंत्री अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष 14 से 28 अक्टूबर तक महोत्सव मनाया जायेगा। समय रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक रहेगा। रामलीला का मंचन व्रंदावन के रसाचार्य श्री त्रिलोक चंद शर्मा की मंडली के द्वारा होगा। मंडली में लगभग 35 व्यक्ति होंगे जिसमे रामलीला कलाकार, वाद्य यन्त्र बजाने वाले साजिंदे आदि शामिल रहते है।
इस वर्ष से राम बारात का पुन: आयोजन किया जा रहा है जो 18 अक्टूबर शाम 6 बजे व्हाइट लोटस स्कूल पानी की टंकी वेसू से शुरू होकर वेसू एरिया में घूमती हुई रामलीला मैदान पहुंचेगी। जगह जगह भगवान की भक्तों द्वारा आरती स्वागत सोसायटी में रहने वाले परिवारों के द्वारा होगा। बारात में बैंड बाजा, रोशनी, झूमर विभिन्न प्रकार की झांकिया आदि के साथ प्रभु रामजी अपने भाईयों सहित रथ पर दूल्हा बन हमें दर्शन देते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगे।
– मुख्य आकर्षण
24 अक्तूबर को शाम 6 बजे रावण दहन होगा वीआईपी रोड पर हाई टेंशन पोल के आगे एसएमसी के प्लॉट पर भव्य आतिशबाजी के साथ होगा।
25 अक्टूबर को रामराज्यभिषेक एवम अंगद विदाई की लीला होगी।
26 अक्टूबर को श्रीकृष्ण लीला में महारास,माखन लीला,और राधाजी संग फूलों की होली उत्सव होगा।
28 अक्टूबर को शाम 7 बजे से विराट हास्य व्यंग कवि सम्मेलन होगा, जिसमे देश के जानेमाने कवि आयेंगे।