
नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार
भायंदर। भायंदर पूर्व की नवघर पुलिस ने एक 8 साल की नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले 50 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम महेंद्र यादव है। मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार 19 जनवरी को एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसकी 8 साल की लड़की से छेड़छाड़ की है।
दर्ज शिकायत के अनुसार उसकी लड़की दुकान से स्कूल बैग लाने गई थी। घर आते समय जब वह शिर्डी पर चल रही थी तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए नवघर पुलिस स्टेशन ने पूरी सक्रियता दिखाई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
परिमंडल क्रमांक 1 के पुलिस उपायुक्त जयंत बजबले और पुलिस उपायुक्त डॉ शशिकांत भोंसले के मार्गदर्शन तथा नवघर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मिलिंद देसाई के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक सुशील कुमार शिंदे, सहायक पुलिस निरीक्षक योगेश काले, पुलिस उप निरीक्षक अभिजीत लांडे, हवलदार भूषण पाटील, नवनाथ घुगे, सुरेश चव्हाण और अन्य पुलिस की टीम ने यह कामयाबी हासिल की।