धर्म- समाज
विप्र सेना प्रमुख तिवारी का जन्मदिन मनाया
उदयपुर ( कांतिलाल मांडोत )। विप्र सेना प्रमुख सुनील तिवारी के जन्मदिन के अवसर पर विप्र सेना उदयपुर संभाग द्वारा उदयपुर में विशेष आयोजन किये। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि विप्र सेना द्वारा 2022 का कैलेंडर विमोचन किया गया, साथ ही युवा प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि महाकाल मंदिर गौशाला जाकर गौ माताओं को चारा खिलाया गया और भजन-कीर्तन कराया गया।
इस आयोजन में जिलाध्यक्ष जगदीश मेनारिया, जिलाध्यक्ष आशीष शर्मा, मावली अध्यक्ष गौरव मेनारिया, महामंत्री पंकज शर्मा,जिला प्रभारी राजेश भट्ट ग्रामीण सचिव रोशन मेनारिया -अनुज दीक्षित उपस्थित थे।