शिक्षा-रोजगार

अर्चना विद्या निकेतन में जन्मदिन पर संकल्प यज्ञ का आयोजन

सूरत। वराछा कमल पार्क सोसायटी स्थित अर्चना विद्या निकेतन में यज्ञ के माध्यम से ऋषियों के समय की भारतीय संस्कृति एवं परंपरा को संरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। यह यज्ञ विदेशी संस्कृति की नकल रोककर भारतीय संस्कृति की याद दिलाता है।

राष्ट्र निर्माण के कार्य में स्कूल का योगदान महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। संकल्प यज्ञ से धार्मिकता के साथ-साथ राष्ट्रीयता के मूल्यों का भी विकास किया जा रहा है। छात्र माता-पिता और समाज की सेवा करने का संकल्प लेते हैं।

जन्मदिन पर चॉकलेट देने की बजाय दान करने या मदद करने की शुरुआत की है। संकल्प यज्ञ हर महिने किया जाता है। यज्ञ में होमती सामग्री जैसे कपूर, धी आदि वातावरण को शुद्ध और पवित्र बनाते हैं , हवन वातावरण से कीटाणुओं को दूर करता है।

पूजा से बच्चों के जीवन में धार्मिक मूल्यों का विकास हो रहा है। स्कूल ट्रस्टी धीरूभाई परडवा और प्रिंसिपल रजिता तुम्मा बच्चों में राष्ट्रीयता के मूल्यों को विकसित करने के लिए इस तरह के अभिनव प्रयोग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button