धर्म- समाज

मुंबई के प्रथम उत्तर भारतीय महापौर आरआर सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

मुंबई । मुलुंड पूर्व म्हाडा स्थित आर. आर. एजुकेशनल ट्रस्ट सभागृह में मिर्जापुर के मूलनिवासी मुंबई के प्रथम उत्तर भारतीय महापौर, मुंबई कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष, मुलुंड के सुनियोजित विकास के सूत्रधार स्मृति शेष आर. आर. सिंह के प्रथम स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह, भजन संध्या एवं स्मृति भोज का समारोहपूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित करने हेतु मुंबई काँग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद संजय निरुपम, पूर्व सांसद रमेश दुबे, मुंबई काँग्रेस कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा, पूर्व उप महापौर राजेश शर्मा, पूर्व विधायक वीरेंद्र बक्षी, मिर्जापुर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिव कुमार सिंह पटेल, महाराष्ट्र प्रदेश काँग्रेस सचिव ठाणे के वरिष्ठ नगरसेवक मनोज शिंदे, अ.भा. यादव महासभा मुंबई अध्यक्ष एड. किलाचंद यादव, मुंबई काँग्रेस उपाध्यक्ष गोविंद सिंह , प्रवक्ता म.कॉ.भरत सिंह, चंद्रकात निरभवणे, किशोर मुंडेकल ,

शिवसेना से राजोल संजय पाटील, प्रमोद धुरी, कन्हैयालाल गुप्ता, गणेश रावत, मनसे नेता सत्यवान दलवी, भाजपा से पूर्व नगरसेवक प्रकाश गंगाधरे, नंदकुमार वैती, मनीष तिवारी, लालजी , भवन निमार्ता रामु वर्मा, हरीश सावला, नलिन ठक्कर, डॉ. उमेश यादव, दिनेश जायसवाल, नवघर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील कांबले , प्रख्यात समाज सेवी चिकित्सक डॉ हरीश सिंह, आल इंडिया यादव महासभा मुंबई महासचिव समाजसेवी शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव, डॉ.एल आर. तन्ना, एस. के. सिंह, डॉ. सचिन महानंद सिंह, डॉ. आर. एम. पाल, शारदा जगताप, बीरेन्द्र पाठक, राजेंद्र श्रीवास्तव, पत्रकार सुकृत खांडेकर, रवि नाईक, अनिल कुमार शुक्ल ,नामदार राही, पी.पी.पांडेय, गिरीश यादव सुशील कुमार पांडेय, सुरेंद्र मिश्रा, दयाशंकर पाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वीजे वझे कॉलेज के बारहवीं कक्षा के दिव्यांग प्रतिभाशाली छात्र योगेश यादव तिपहिया सायकिल भेंट की गई। योगेश ने अपने द्वारा पूर्व महापौर का बनाया हुए चित्र भेंट किया। तत्पश्चात जरूरत मंद विद्यार्थियों को स्कूल यूनिफार्म अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया।

आयोजन पूर्व महापौर स्मृति शेष रामचरित्र रामभजन सिंह के सुपुत्र लोकप्रिय समाजसेवी एवं राजनेता डॉ.राजेंद्र प्रसाद सिंह ( डॉ. आर. आर.सिंह), संचालन प्रख्यात समाजसेवी चिकित्सक मुंबई काँग्रेस के मा.उपाध्यक्ष लोकप्रिय राजनेता डॉ. बाबुलाल रामकृपाल सिंह,काँग्रेस के लोकप्रिय नेता राजेश इंगले, प्रस्ताविकी मोहनलाल राज ने किया।

इस अवसर पर स्मृति शेष पूर्व महापौर रामचरित्र रामभजन सिंह (आर. आर. सिंह) को याद करते हुए पूर्व सांसद रमेश दुबे, संजय निरुपम, पूर्व उप महापौर राजेश शर्मा ने कहा कि सिंह साहब लगातार सात बार मुंबई मनपा में चुने गये तथा मुंबई के प्रथम उत्तर भारतीय महापौर बनने का इतिहास बनाया। वे खांटी गांधीवादी नेता थे जो ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष से मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष अपने कठोर परिश्रम, लगन से बनें। इस अवसर पर प्रियंका म्युजिकल ग्रुप द्वारा गीत संगीत मय श्रद्धांजलि प्रस्तुत की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button