शिक्षा-रोजगार

सेंट मार्क्स स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव का भव्य आयोजन

सूरत। सेंट मार्क्स हायर सेकेंडरी स्कूल द्वारा आज वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अशोक गोहिल ने उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से हुई और सभी ने मां सरस्वती का आशीर्वाद लिया। फिर अशोकभाई को स्कूल के शिक्षक ने फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही विद्यालय के ट्रस्टी बी.वी.एस. राव सर, सह संस्थापक सुशीला राव मैडम, प्रिंसिपल धन्या मैडम और डेविड सर को भी गुलदस्ते देकर सम्मानित किया गया।

अशोकभाई ने अपने जोशीले सम्बोधन से सभी विद्यार्थियों को उत्साहित किया। इसके बाद फीता काटकर और गुब्बारा उड़ाकर महोत्सव का उद्घाटन किया गया। छात्रों ने बैंड की धुन पर बाइक शो और परेड किया और सामान्य सलामी दी।

विद्यालय में कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्र एवं छात्राओं के लिए विभिन्न खेलों जैसे 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ दौड़, गोला फेंक, रस्सी कूद, नींबू-चम्मच, सुई धागा दौड़, ट्रिप रेस आदि का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

उपरोक्त सभी खेलों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button