धर्म- समाज

सिन्धी हेल्पिंग हेन्डस संस्था द्वारा सिन्धियत जो मेलो का सफल आयोजन किया गया

सूरत शहर के रामनगर सिन्धी समाज के नवयुवकों की प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था सिन्धी हेल्पिंग हेन्डस द्वारा रामनगर सिन्धी ग्राउन्ड, रामनगर, सूरत में सिन्धी समाज हेतु सिन्धियत जो मेलो का सफल एवं सुंदर आयोजन किया गया।

सिन्धी हेल्पिंग हेन्डस संस्था के कमिटी मेम्बर पवन हासीजा ने बताया कि इस भव्य मेले का आयोजन  11,12,13 अप्रैल तीन दिनों तक विशाल पैमाने पर किया गया, जिसमें सूरत सिन्धी समाज के 50 हजार से ज्यादा लोग पधारे।

इस मेले में सिन्धी फुड स्टाॅल्स, शॉपिंग स्टाॅल्स, भगवान श्री झूलेलाल जी के दिव्य दर्शन, सिन्धी समाज का इतिहास एवं सफलता का प्रदर्शन किया गया एवं साथ ही बच्चों के लिए झुला-राईड्स, सिन्धी भगतों की टोली, मैजिक जादूगर शो तथा भव्य आतिशबाजी के साथ फेमस इंटरनेशनल सिन्धी गायक कलाकार जतिन उदासी का भव्य लाईव स्टेज परफार्मेंस का सुंदर आयोजन किया गया।

साथ ही सिन्धी हेल्पिंग हेन्डस संस्था द्वारा रामनगर तथा सूरत सिन्धी समाज के सभी मंदिर, दरबार, आश्रम एवं संस्थाओं के ट्रस्टीगणों का भव्य स्वागत सम्मान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button