
एक्सिस म्यूचुअल फंड ने ‘एक्सिस फ्लोटर फंड’ लॉन्च किया
एक्सिस म्यूचुअल फंडने आज अपना नया फंड ऑफर – ‘एक्सिस फ्लोटर फंड‘ लॉन्च किया। यह फंड उन अल्पावधि निवेशकों के लिए उपयुक्त समाधान उपलब्ध कराता है जो संभावित रूप से बढ़ता हुआ ब्याज दर वातावरण चाहते हैं और साथ ही अपने निवेश के लिए उपयुक्त पार्किंग समाधान चाहते हैं। इस फंड का प्रबंधन श्री आदित्य पगरिया, फंड मैनेजर-फिक्स्ड इनकम द्वारा सक्रियतापूर्वक किया जायेगा।
एए जारीकर्ताओं में 20 प्रतिशत आवंटन के साथ 80% AAA/A1 + का टार्गेट – न्यूनतम निवेश अवधि 12-18 महीना -6-18 महीने के नेट पोर्टफोलियो एवरेज मैच्योरिटी का लक्ष्य – न्यूनतम आवेदन (एनएफओ) 5,000 रु. और उसके बाद 1/- रु. के गुणक में – एनएफओ की तिथि: 12 जुलाई, 2021 अच्छी तरह से तैयार किया गया पोर्टफोलियो जिसमें पैसे के निवेश का कुशल तरीका हो: नया फंड ऑफर हाई क्वालिटी इंस्ट्रुमेंट्स और एए इश्यूअर्स का डाइनैमिक मिश्रण है। फ्लोटिंग रेट रणनीतियों का उद्देश्य उन बॉन्ड्स में निवेश करके ब्याज दर जोखिमों को प्रबंधित करना है जहां कूपन मार्केट मूवमेंट्स से लिंक होता है ।



