
शिक्षा-रोजगार
गुजरात स्टेट रोल बॉल चैंपियनशिप में रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने जीता कांस्य पदक
सूरत। द रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल की अंडर-17 बॉयज रोल बॉल टीम ने गुजरात स्टेट रोल बॉल चैंपियनशिप 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
रोल बॉल एसोसिएशन ऑफ गुजरात द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन टीमवर्क, मेहनत, दृढ़ निश्चय और खेल भावना का प्रदर्शन किया। 13 सितंबर 2026 को टीम ने यह उपलब्धि हासिल की।
स्कूल प्रबंधन ने टीम के सभी खिलाड़ियों को इस शानदार सफलता के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



