
धर्म- समाज
विक्रम सिंह शेखावत की स्मृति में टीम विक्रम ने की सेवा गतिविधियां
सूरत। दिवंगत समाजसेवी विक्रम सिंह शेखावत की स्मृति में टीम विक्रम द्वारा पिछले दो दिनों में विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं।

संतराज स्थित गणपति पंडाल में श्रद्धालुओं और उपस्थित लोगों के लिए भोजन सेवा की गई। टीम ने प्रत्येक रविवार विक्रम सिंह शेखावत की स्मृति में भोजन सेवा जारी रखने का संकल्प लिया।
इसके अलावा, वीर तेजाजी महाराज की जन्मजयंती के अवसर पर जाट समाज ट्रस्ट द्वारा आयोजित शोभायात्रा में विक्रम प्याऊ के समीप नींबू शरबत वितरित किया गया। इस दौरान जाट समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष माला राम खोजा और कार्यकारिणी सदस्यों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।
टीम विक्रम में विक्रम सिंह शेखावत के मित्र और सहयोगी शामिल हैं। टीम का उद्देश्य उनके सेवा, संस्कार और समर्पण के विचारों को आगे बढ़ाते हुए नियमित रूप से सामाजिक सेवा कार्य करना है।



