
धर्म- समाज
सारस्वत समाज कुंडिय सूरत का होली स्नेह मिलन समारोह 1 मार्च को
सूरत। सारस्वत समाज कुंडिय सूरत का होली स्नेह मिलन 2026 रविवार 1 मार्च को वकील वाडी पर्वत पाटिया सूरत में सारस्वत समाज कुंडीय ट्रस्ट (रजी) सूरत के तत्वाधान में होने जा रहे। इस स्नेह मिलन में राजस्थानी लोक गीत-संगीत, चंग धमाल के साथ स्वरुचि भोजन का कार्यक्रम होगा।
ट्रस्ट के अध्यक्ष देवीलाल सारस्वा की अध्यक्षता में सम्पन्न समाज की आम सभा में इस कार्यक्रम आयोजन रूप रेखा तैयार की गई है। इस आयोजन में उदाराम ओझा रामसर, जगदीश प्रसाद तावानियाँ तेजरासर, विजय कुमार सारस्वा हेमासर को कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया एवं आयोजन के मीडिया प्रभारी की जवाबदारी राहुल ओझा बीकानेर व विनोद कुमार सारस्वा छापर को नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में सारस्वत समाज सूरत के सभी परिवार उपस्थित रहेंगे।



