धर्म- समाज

श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का गठन, रतन गोयल बने अध्यक्ष

सूरत। श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट सूरत की वार्षिक बैठक सिटी लाइट स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से ट्रस्ट की वर्ष 2026 – 27 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी में रतन गोयल को अध्यक्ष, प्रह्लाद अग्रवाल, प्रमोद बंसल एवं कृष्ण अग्रवाल को उपाध्यक्ष, सुशील बंसल एवं अशोक जैन को मंत्री, सुदर्शन मातेनहेलिया को संयुक्त सचिव तथा अजय बंसल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आगामी रामलीला आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों ने मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button