सूरत

एसटीएम चुनाव में प्रगति पैनल की ऐतिहासिक जीत, किशन सिंह झाला ने महाराणा प्रताप को माल्यार्पण कर लिया आशीर्वाद

सूरत टेक्सटाइल मार्केट (एसटीएम) की कार्यकारिणी के लिए सम्पन्न हुए चुनाव में प्रगति पैनल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी 17 सीटों पर विजय प्राप्त की।

इस जीत में राजस्थान युवा संघ से जुड़े किशन सिंह झाला ने भी प्रभावशाली जीत दर्ज की। विजय के उपरांत उन्होंने आज सायंकाल वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर किशन सिंह झाला ने कहा कि यह जीत सभी व्यापारियों के विश्वास, सहयोग और आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ व्यापारियों के हितों एवं सूरत टेक्सटाइल मार्केट के विकास के लिए कार्य करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button