शिक्षा-रोजगार

यशज्ञान अबँकस व वैदिक मॅथ इन्स्टिट्यूट संचालिका आशा सोनवणे को बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड 20 21 से नवाजा

धुले। महाराष्ट्र के धुले में विभिन्न क्षेत्र के प्रख्यात हस्तियों को बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड 20 21 से दिव्य मराठी ( दैनिक भास्कर ग्रुप ) और 95.0 माय एफएम रेडियो की ओर से सम्मानित किया गया। पुरस्कार समारोह में मशहूर मराठी अभिनेता सिद्धार्थ जाधव के हाथों यशज्ञान अबँकस व वैदिक मॅथ इन्स्टिट्यूट के संचालिका आशा ज्ञानेश्वर सोनवणे को बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड 20 21 सम्मानित किया गया। यशज्ञान अबँकस व वैदिक मॅथ इन्स्टिट्यूट शहर का नामांकित इंस्टिट्यूट है।

कोरोनाकाल में भी बच्चे ज्ञान सरिता से वंचित नहीं रहे इसलिए इंस्टिट्यूट के संचालिका आशा सोनवणे ने ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखी। उनकी कड़ी मेहनत और बच्चों को पढ़ाने की लगन से आज इंस्टिट्यूट धुलिया तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उसकी ख्याति गुजरात, मध्यप्रदेश सहित राज्यों तक पहुंची है। इंस्टिट्यूट में बाहरी राज्यों के छात्र भी शिक्षा ग्रहण कर रहे है। उनकी अन्य शहरों भी ब्रांच है।

यशज्ञान अबँकस व वैदिक मॅथ इन्स्टिट्यूट बहुत ही कम समय में शिक्षा जगत में अलग पहचान बनाने में कामियाब रहा है। संचालिका आशा सोनवणे को बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड 20 21 से सम्मानित किए जाने पर उन्हें समाज अग्रणी, शिक्षा जगत के हस्तियां और नूतन विद्यालय भटाणे के प्राचार्य वी एस मराठे सर सहित शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button