धर्म- समाज

अग्रवाल अचीवर्स में हुआ प्रतिभाओं का सम्मान

 महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव- 2021 का हुआ समापन

सूरत। सिटीलाइट स्थित महाराजा अग्रसेन भवन के द्वारका हॉल में गुरुवार, 7 अक्टूबर को अग्रवाल विकास ट्रस्ट द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की 5145 वीं जयंती पर आजादी का अमृत महोत्सव थीम पर आधारित जयंती महोत्सव 2021 का समापन अग्रवाल अचीवर्स कार्यक्रम के साथ हुआ। 25 दिन से अधिक चले इस जयंती महोत्सव में कौन बनेगा चैंपियन, नच के दीवाने ,राम-राम आर्ट, लोकमंच, आजाद भारत का अमृत मंथन, म्यूजिकल हॉउजी जैसी विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जयंती महोत्सव के अंतिम दिन अग्रवाल अचीवर्स का आयोजन किया गया ।

जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में सीनियर सिविल जज श्री रोहित अग्रवाल और प्रिंसिपल सिविल जज श्री राहुल अग्रवाल ने शिरकत की एवं अपने शब्दों से अग्रवाल प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया और परेशानियों में भी निरंतर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी। ट्रस्ट द्वारा अग्रप्रतिभाओं जिन्होंने गत वर्ष में उच्च शिक्षा या अन्य राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई भी उपलब्धि हासिल की उनका सम्मान किया गया। इस मौके पर ट्रस्ट द्वारा 67 अग्र प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। जिसमें 12 विज्ञान, 42 कॉमर्स ,एक वकील, 12 स्पेशल अचीवर्स का सम्मान किया गया।

इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, उपाध्यक्ष संजय सरावगी, सचिव विनय अग्रवाल, राजीव गुप्ता, प्रमोद पोद्दार, अर्जुनदास अग्रवाल, राहुल अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन में ट्रस्ट की महिला एवं युवा शाखा के पदाधिकारियों सहित अनेकों संयोजक एवं सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। ट्रस्ट द्वारा सभी को धन्यवाद दिया गया।

समितियों का हुआ सम्मान 

अग्रवाल विकास ट्रस्ट द्वारा आयोजित जयंती महोत्सव में कार्यक्रम के सुचारु सञ्चालन हेतु अनेकों समितियों की रचना गयी। आयोजन के दौरान ट्रस्ट द्वारा सभी समितियों, संयोजकों, कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया | ज्ञात रहे की आयोजन में सौ से अधिक कार्यकर्ताओं की टीम पिछले दो महीने से सहयोग करते हुए सभी व्यवस्था का सञ्चालन कर रही है। ट्रस्ट द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button